Saturday, April 12, 2025

"शैक्षिक भ्रमण : स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों ने विद्यार्थियों में शैक्षिक रुचि बढ़ाया।

’राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी (चंपावत) का शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न’
"शैक्षिक भ्रमण : स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों ने किया प्रेरित’’

Dated: 12 April 2025 




रामकृष्ण स्वामी विवेकानंद भाव प्रचार के वार्षिक सम्मेलन व संगोष्ठी हेतु आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) की ओर से महाविद्यालय के 27 छात्र-छात्राओं ने श्यामलाताल का शैक्षिक भ्रमण किया। जहां उन्होंने आश्रम के पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित विविध पुस्तकों व ग्रन्थों का अध्ययन किया। संगोष्ठी में उपस्थित छात्रों ने स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर चर्चा करते हुए युवाओं की शक्ति, विश्वास, प्रेम, निरूस्वार्थता, ईश्वर और धर्म, भारतीय संस्कृति की गहराइयों को समझा। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. अजिता दीक्षित ने कार्यक्रम में भाग लिया। आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ. डी.के. गुप्ता आश्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को गहराई से समझने के लिए आयोजित कार्यशाला में भाग लिये। श्री दशरथ बोहरा इस शैक्षिक भ्रमण में साथ में रहकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये। 

विद्यार्थियों ने ध्यान और साधना के माध्यम से मानसिक स्फूर्ति और आत्म-समर्पण के महत्व को सीखते हुए बल व ज्ञान, विश्वास, शक्ति, प्रेम व निःस्वार्थता, ईश्वर और धर्म, भारत व भारत की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, भारतीय दर्शन, स्फ़ुट, स्वयं को जानो के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। 
संगोष्ठी में स्वामी जी महराज लोगों के द्वारा मोह, जीवात्मा, दिव्यता का संदेश, उपनिषद, वेदों के ज्ञान, आज्ञा का पालन करने, चित्त की एकाग्रता, दूसरों की भलाई करने व असीमित ज्ञान प्राप्ति करने के बारे में जानकारी दी गयी।


नई शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम अनुक्रम में यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिसने उन्हें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को समझने और अपनाने का अवसर प्रदान किया।



प्राचार्य के अनुसार यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में शैक्षिक रुचि और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने में बेहद सफल होगी। कार्यक्रम की तैयारी में एन0एस0एस0 प्रभारी श्रीमती पुष्पा ने अपना पूर्ण योगदान किया।


No comments:

Post a Comment

"शैक्षिक भ्रमण : स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों ने विद्यार्थियों में शैक्षिक रुचि बढ़ाया।

’राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी (चंपावत) का शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न’ "शैक्षिक भ्रमण : स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों ने किया प्रेरि...