Thursday, October 30, 2025

Viksit Bharat @2047

विकसित भारत /2047 भारत सरकार की वह दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।  यह दृष्टि आर्थिक समृद्धि, सामाजिक उत्थान, पर्यावरणीय संतुलन और सुशासन के समग्र विकास पर आधारित है।इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अटूट समर्पण, राष्ट्रीय संकल्प और विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।  देश की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा हैं, जो 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किया गया अभियान “प्कमंे तिवउ ल्वनजी वित टपोपज ठींतंज/2047” युवाओं को इस परिवर्तन यात्रा में अपने विचारों और नवाचारों से योगदान देने का आह्वान है।


विकसित भारत 2047 का लक्ष्य 2047 तक देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सभी नागरिकों के लिए अवसरों से भरपूर बनाना है। इसके प्रमुख स्तंभ हैं- आर्थिक विकास, तकनीकी उन्नयन, सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचा और स्थिरता। 

केंद्रीय बजट 2025-26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसी दिशा में रोजगार, अवसर सृजन और समग्र प्रगति को बढ़ावा देने की प्राथमिकताएँ तय की हैं।

ऽ शून्य गरीबी - गरीबी का स्तर समाप्त करते हुए शून्य प्रतिशत पर करना।

ऽ सौ प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण विद्यालयी शिक्षा

ऽ उच्च गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की सार्वभौमिक पहुँच सुनिश्चित करना।

ऽ सौ प्रतिशत कुशल श्रम बल के लिए सार्थक रोजगार की स्थापना।

ऽ 70 प्रतिशत महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी की सुनिश्चितता

ऽ किसानों द्वारा देश को “विश्व का अन्न भंडार” बनाना


विकसित भारत’ का अर्थ है एक पूर्ण रूप से विकसित भारत। ‘विकसित भारत 2047’ सरकार की वह दृष्टि है जिसके अंतर्गत भारत को स्वतंत्रता के 100वें वर्ष (2047) तक एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। यह दृष्टि चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है ’’युवा, गरीब, महिलाएँ, और अन्नदाता (किसान)।’’

विज़न इंडिया/2047 अगले 25 वर्षों में भारत के विकास का एक खाका या ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिये भारत के शीर्ष नीति थिंक टैंक नीति आयोग द्वारा शुरू की गई एक परियोजना है।

परियोजना का लक्ष्य भारत को नवाचार एवं प्रौद्योगिकी में वैश्विक अग्रणी देश बनाना है जो मानव विकास एवं सामाजिक कल्याण के मामले में भी एक मॉडल देश होगा और पर्यावरणीय संवहनीयता का प्रबल पक्षसमर्थक होगा।


केंद्रीय बजट 2025–26 न केवल आर्थिक दस्तावेज है, बल्कि यह विकसित भारत@2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक दूरदर्शी रोडमैप है। इसका उद्देश्य है — “हर नागरिक को अवसर, हर हाथ को काम, और हर घर में खुशहाली।”








 

No comments:

Post a Comment

केंद्रीय बजट 2026: विकास की नई गति, क्षमता और सबका साथ

 केंद्रीय बजट 2026: विकास की नई गति, क्षमता और सबका साथ  **AI + Skills + Women + Health + Infrastructure + Inclusion = देश की नई प्रगति** वि...